अब गृह मंत्रालय ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को हिन्दी में सभी कारोबार करने के निर्देश दिए हैं।
कितना अच्छा लग रहा है यह जानकर !
आपको कैसा लग रहा है, हम यह तो नहीं बता सकते लेकिन हमें बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है।
मोदी जी का नारा "सबका साथ सबका विकास" सार्थक हो रहा है। अब सामान्य जन भी मंत्रिमंडल के नीतियों रणनीतियों से सीधे परिचित हो पाएंगे, निति और नियत दोनों ही परख पाएंगे।
और साथ में हिंदुस्तानी होने के नाते हिन्दी का वर्चस्व बनाये रखने अथवा खोया हुआ सम्मान दिलाने के लिए आगे आना प्रत्येक भारतीय का धर्म भी हो जाता है।
!!*!! जय हिन्द !!*!!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें