शनिवार, 24 जनवरी 2015

गणतंत्र दिवस पर विशेष

26 जनवरी, गणतंत्र दिवस भारत को स्वतंत्र कराने हेतु प्रतिज्ञा लेने का वह दिवस है जिस निश्चय के चलते 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हो पाया था।

इस क्रांति में माँ भारती के बहुत से वीर सपूत बलिदान हो गए तब जाके हमें स्वतंत्रता मिली है।

उसके बाद से भारत में प्रत्येक 26 जनवरी और 15 अगस्त को इन्हें राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
बलिदानी सपूतों का गीत तबसे ही सरकार एक परम्परा बनाके गाती हुई चली आ रही है।
किन्तु,
        उन बलिदानियों की मंसा सबको पता होते हुए भी कोई भी केंद्र सरकार हो अथवा राज्य सरकार उसकी आपूर्ति हेतु किसी ने भी ठोस नियम नहीं बनाई।

अगर बनाई भी तो उसे पुस्तकों तक अथवा भाषणों तक सीमित कर दिया, उसका अनुपालन नहीं किया।

अगर ऐसा कुछ किया गया होता तो आज इस स्वतंत्र भारत में पानी नहीं बिकता !
आखिर इन पानी बेचने वाली कंपनियों को सर्टिफिकेट कौन देता है ?

वही सरकार !!!!! जो हमारे चुनने के बाद पदासीन होती है ! !!!!!

सरकार प्रत्येक व्यक्ति से कर लेती है ।
वो केवल उन्हीं लोगों से कर क्यों नहीं ले लेती जो धनाट्य हैं ! जिनके पास बड़ी बड़ी कम्पनियाँ हैं।

उनके उत्पादों पर हमारी सरकार कर सहित मूल्य लिखने का आदेश क्यों देती है ? नहीं देना चाहिए ना !

उन उत्पादों की आवश्यक्ता दरिद्रों और निर्धनों को भी पड़ती है। तो निर्धन क्यों टैक्स भरें ??~??

हमारे देश में बहुत सी राजनीतिक पार्टियाँ हैं ! किन्तु सभी की मंसा लगभग एक ही जैसी हैं।

जब तक जिसकी सत्ता नहीं होती तब तक वो विकास के सन्देश देते हैं। जैसे ही उनकी सत्ता आती है वो विनाश का अध्याय प्रारम्भ कर देते हैं। उनका अपना घर भरना चाहिए। उनकी कुर्सी बची होनी चाहिए। और बाकी लोग भूखों मरें कोई फर्क नहीं पड़ता।
क्योंकि अगर अपना विकाश का सन्देश वो सार्थक करने लगेंगे तो चार साल बाद आने वाले चुनाव में वो क्या भाषण देंगे।

फ़िल्म वाले कलाकार होते होंगे किन्तु लालची बहुत होते हैं। पैसे लेकर वो क्या-क्या कर सकते हैं इस बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।
किन्तु,
        आज की ये राजनीतिक पार्टियाँ उन्हीं फ़िल्म वालों को अपना उम्मीदवार चुनती हैं। क्योंकि उनके पास उनका अपना सत्कर्म दिखाने हेतु भले कुछ न हो, परंतु झूठे प्रचार हेतु पैसे पर्याप्त होते हैं।

आज विद्यालय कई प्रकार के हैं, भिन्न-भिन्न विद्यालयों में भिन्न-भिन्न शिक्षायें दी जाती हैं। जो स्कूल सरकारी होते हैं उसमे सरकारी कर्मचारियों के बच्चे नहीं पढ़ते, क्योंकि वहाँ निम्नस्तर की शिक्षायें दी जाती हैं। उच्चस्तर की शिक्षाएं तो गैरसरकारी अथवा विदेशियों द्वारा चलाया जाने वाले इंग्लिश मीडियम के विद्यालय देते हैं। उनका शुल्क भी उच्च होता है। जिसके पास उतना पैसा नहीं है वह उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर सकता। अर्थात उसे निर्धन ही रहना पड़ेगा।

यही स्वतंत्रता है हमारे भारत की।

सोमवार, 5 जनवरी 2015

-: मुस्लिम भारत कब आये :-

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
कृष्णम् वन्दे जगतगुरुम

भारत में मुस्लिमों के आने की घटना उस समय की है जब भगवान श्री कृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए थे।

अवैसी फेंकू है उसे क्या मालूम सनातन इतिहास ! उसका इतिहास तो हजरत मुहम्मद ने लगभग 1750 वर्ष पहले लिखा ।

जबकि यह घटना 5000 वर्ष पहले की है।
जरासंध नाम का एक राजा जो कि दानवी प्रवृत्ति का था, महाभारत से पहले ही श्री कृष्ण और बलिराम से 18 बार पराजित हुआ था।

अब वह श्री कृष्ण से युद्ध करने में सक्षम नहीं था, वह दिन रात युद्ध को लेकर चिंतित रहता था।
एक दिन मामा शल्य और उसकी मंत्रिणा इसी पर चल रही थी। शल्य ने जरासंध से कालयवन के बारे में बताया, और उसे युद्ध में शामिल होने के लिए न्योता भेजने को कहा।

कालयवन कौन था ? यह बहुत ही महत्व्पूर्ण है !

मलेक्ष देश यथा यमन, सऊदी अरबिया इत्यादि का एक बादशाह था जो बहुत ही पराक्रमी था। उसका साम्राज्य बहुत दूर दूर तक फैला था किन्तु उसके कोई संतान नहीं था।

बादशाह संतान के लिए बहुत चिंतित था। एक दिन उसका मंत्री बादशाह को एक बहुत बड़े फकीर के पास ले गया। फ़क़ीर ने बादशाह को महर्षि शिशिरायन के बारे में बताया।
महर्षि शशिरायन की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनके पुत्र को देवों तथा दैविक-शक्तियों से पराजित न होने का वरदान दिया था।
फ़क़ीर ने कहा कि मुनि सिशिरायन का पुत्र ही इस साम्राज्य का राजा होगा चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों। अतः तुम मुनि जी के पास जाओ और उनके पुत्र के लिए निवेदन करो। फ़क़ीर ने मुनि शिसिरायन का पता भी बता दिया।

बादशाह मुनि जी के पास आया और उन्हें प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
मुनि जी ने पूंछा कैसे आना हुआ ?
बादशाह ने अपनी व्यथा बताते हुए उनसे पुत्र देने का आग्रह किया ।
मुनि आग बबूला हो उठे और उन्होंने नकार दिया।

फिर बादशाह ने फ़क़ीर और उनके पुत्र को प्राप्त वरदान के बारे में बताया।
मुनि जी चकित हो गए ! क्योंकि वरदान के विषय में भगवान और उनके बाद दूसरा कोई नहीं जानता था।
मुनि जी पुलकित हो उठे और उन्होंने कहा कि वे फ़क़ीर कोई असाधारण मनुष्य ही हैं। अतः जब उनकी आज्ञा से आये हो तो हमारे पुत्र को ले जाओ।

बादशाह ने मुनि के पुत्र को गोद लिया। प्राचीन यवन और आधुनिक यमन उसकी राजधानी थी। इसलिए उसका नाम कालयवन पड़ा। उससे युद्ध करने को कोई भी तैयार नहीं होता था स्वयं आत्मसमर्पण कर देते थे सब।

कालयवन का इतिहास सुनकर जरासंध प्रसन्नता के मारे झूम उठा और उसने कालयवन को पत्र लिखा।
पत्र लेकर स्वयं शल्य ही यमन गए और उसी दिन कालयवन भी सहमत हो गया तथा आने का दिनाँक भी निर्धारित कर दिया।

उस समय मामा कंश को मारकर भगवान श्री कृष्ण मथुरा में ही रह रहे थे। इसबार जरासंध ने मथुरा को चारो ओर से घेर लिया। मुख्य द्वार पर कालयवन ने अपनी मुस्लिम सेना लिए पहली ललकार लगायी!

इस बार श्री कृष्ण, नगर द्वार से अकेले बाहर आये।
भगवान श्री कृष्ण को कालयवन के बारे में सब ज्ञात था। अतः उन्हें भगवान शिव के वचनों का मान रखना था। श्री कृष्ण ने कालयवन से कहा कि हमने जरासंध के कई करोड़ सेनानियों को मार दिया है, अब हम चाहते हैं कि हम और तुम द्वन्द युद्ध करते हैं जिससे सेनाओं को कोई हानि नहीं होगी।

कालयवन अति प्रसन्न हुआ और कहा मैं सहमत हूँ ! ये द्वन्द युद्ध कहाँ होगा ?

श्री कृष्ण ने कहा, " यह युद्ध वहाँ होगा जहाँ केवल हम और तुम प्रतिद्वंदी और समय निर्णायक हो तथा चौथा कोई नहीं होगा।

अब आगे आगे श्री कृष्ण चल पड़े और उनके पीछे कालयवन। बहुत दूर चलते चले गए तब कालयवन ने कहा कि अब यहाँ कोई नहीं है यही युद्ध होगा।

श्री कृष्ण भी मान गए। किन्तु उन्हें युद्ध करना नहीं था इसलिए वे भागने लगे और कालयवन दौड़ाने लगा। इसी कारण भगवान श्री कृष्ण का नाम रणछोड़ भी पड़ गया।

श्री कृष्ण भागते भागते उस गुफा में पहुँचे जहाँ देवासुर संग्राम से थके इक्ष्वाकु वंस(दशरथ और श्रीराम के पुर्वज) के राजा मुचकुन्द निद्रा में थे। चक्रवर्ती राजा मुचकुन्द को इंद्र से वरदान प्राप्त था कि जो उनकी निद्रा भंग करेगा उसपर उनकी दृष्टि पड़ते ही भस्म हो जायेगा।

भगवान श्री कृष्ण अपनी भगवा चद्दर से मुचकुन्द को ढक दिए। और स्वयं छुप गए। इतने में कालयवन ने आकर मुचकुन्द की निद्रा भंग कर दी और वह जलकर भस्म हो गया।

कालयवन की कुछ सेनाएँ भारत में रह गयीं और कुछ यमन चले गए। तभी से ही भारत में तथा इर्द-गिर्द मुसलमान रहने लगे और रिस्तेदारी तथा नातेदारी यमन तक होने लगी।

(नालंदा विश्व-विद्यालय जल जाने के बाद ये सारा इतिहास भी पर्दे में चला गया है किन्तु अवशेष आपको अभी भी मिलेंगे यदि अध्ययन करो )

वन्दे-मातरम्
*********
*******
****
***
*