शुक्रवार, 27 जून 2014

कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुटे अराजकता फ़ैलाने में,

कल ही जालंधर में कांगेरस कार्यकर्ताओं ने रेल किराये की बढ़ोत्तरी को लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल ही रोक दिया, और श्री मोदी जी का पुतला भी जलाया। जबकि इससे पहले पुतला जलाने को लेकर लखनऊ में एक बार दंगा हो चुका है। लेकिन फिर भी इनके कदम रुकने की ओर नहीं।
*******

वहाँ के कांग्रेसियों का कहना है कि जब उनकी सरकार ने रेल भाड़ा बढ़ाया था तो भाजपा ने अलोकतांत्रिक बताया था। तो अब वही सत्ता में आकर अलोकतांत्रिक कार्य क्यों कर रही है।

*******
अरे भैया !! भाजपा वालों ने दंगा फ़ैलाने हेतु पुतला तो नहीं जलाया था ना !
अब जनता इतनी भोली नहीं रही जितना की आपलोग समझते आये हो। क्या ये सब बताने से जनता कोयला घोटाले और 2G घोटाले भुला देगी ? कदापि नहीं।  बहुत पहाड़ा पढ़ाये अबतक।
और इन घोटालों से हुए नुकसान की भरपायी कहाँ से होगी ? क्या पुतला फूँकने से हो जायेगा ? या फिर रेल मार्गों को अस्त-व्यस्त करने से होगा !
*******
!!*!! जय हिन्द !!*!! जय भारत !!*!!
       
                ~~~ अंगिरा प्रसाद मौर्या।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें